उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: आज और कल भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, मलबा आने से 39 सड़कें बंद

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज (रविवार) और कल (सोमवार) को भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर और पौड़ी जिले के कुछ हिस्सों में भारी से भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा देहरादून, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में कहीं-कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। आने वाले दिनों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बारिश के बाद मलबा आने से 39 सड़कें बंद

प्रदेश में बारिश के बाद मलबा आने से 39 सड़कें बंद हैं। इसमें 34 सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों की हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक बंद सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button