देशराजनीति

बिहार में 10वीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश, पांच-पांच नेताओं को एकसाथ दिलाई गई शपथ, ये नेता बने मंत्री

बिहार । बिहार विधानसभा चुनाव में 202 सीटें लाने वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10वीं बार शपथ ले ली है। उनके साथ डिप्टी सीएम के तौर पर सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने शपथ ली है। इसके बाद राज्यपाल ने पांच-पांच मंत्रियों को एक साथ शपथ दिलाई। पहले चरण में सीएम-डिप्टी सीएम के बाद विजय चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय और दिलीप जायसवाल ने शपथ ली।

मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्रियों समेत एनडीए के सभी घटकों के प्रमुखों, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े नेता मौजूद रहे। पीएम नरेंद्र मोदी ने गमछा लहरा कर लोगों का अभिनंदन किया। इससे पहले पांच-पांच नेताओं को एक साथ शपथ दिलाया गया। अंत में श्रेयसी सिंह समेत छह नेताओं ने एक साथ मंत्री पद की शपथ ली। एनडीए सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा 26 मंत्री बन गए शपथ लेने वालों में सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, बिजेन्द्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, डॉ. दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, राम कृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार, जमां खान, संजय सिंह ‘टाइगर’, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेद्र मेहता, नारायण प्रसाद, सुमित निषाद, लखेंद्र कुमार रोशन, शैलेश कुमार सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश शामिल हैं।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने श्रेयसी सिंह, लखेंद्र रोशन, दीपक प्रकाश, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह, डॉ प्रमोद कुमार को मंत्री मद की शपथ दिलाई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button