देशधर्म-संस्कृति

मेवात-नूंह हिंसा: हरियाणा पुलिस एक्शन मैं, रोहिंग्याओं के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर

मेवात।हरियाणा के मेवात-नूंह हिंसा के बाद अब पुलिस एक्शन में आ गई है। जहां पुलिस ने तावडू रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया है। जांच में सामने आया है कि ये लोग हिंसा में शामिल थे।

बता दें कि असम से आए घुसपैठियों ने हरियाणा सरकार की जमीन पर अवैध रूप से कब्ज़ा कर वहां झुग्गियां बसा दी थी। पुलिस को शुरूआती जांच में पता चला कि हिंसा में इनका भी हाथ है। अब इस अवैध कब्जे को बुलडोजर चलवाकर हटाया जा रहा है। गौरतलब है कि सोमवार को बृजमंडल की शोभा यात्रा के दौरान पथराव हुआ था। जिसके बाद यह हिंसा दो समुदायों में फ़ैल गई। इस हिंसा में अब तक दो होमगार्ड समेत 6 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि उपद्रवियों ने सैकड़ों वाहन को फूंक डाला। इतना ही नहीं साइबर थाना को भी आग के हवाले कर दिया गया।

नूंह हिंसा के बाद से ही हरियाणा पुलिस एक्शन में है। अब तक पांच जिलों में 93 FIR दर्ज की जा चुकी है, जबकि 176 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच पुलिस ने सोशल मीडिया पर करीब 2300 वीडियो को चिन्हित किया है, जिनके द्वारा अफवाह फैला कर हिंसा भड़काई गई। अब पुलिस इन वीडियोज के आधार पर भी कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button