Uncategorizedउत्तरप्रदेशदेशराजनीति

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिंपल आगे, रामपुर में BJP को बढ़त

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट (डिंपल आगे) सहित 5 राज्यों की छह विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की विधानसभी सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे भी आज आने हैं। यूपी की दो विधानसभी सीट रामपुर और खतौली में इस बार सबकी निगाहें लगी हैं। थोड़ी देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे। यहां भाजपा और सपा के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिलने वाला है।

यूपी की विधानसभा सीट खतौली में 14 टेबल पर गिनती शुरू हो चुकी है। यहां भाजपा की राजकुमारी सैनी और रालोद के मदन भैया के बीच मुकाबला है। इसके अलावा 12 और उम्मीदवार भी मैदान में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button