उत्तरप्रदेशधर्म-संस्कृति
मेरठ: प्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप मिश्रा की कथा में भगदड़, कई महिलाएं चोटिल

मेरठ। मेरठ के शताब्दी नगर में चल रही प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण के दाैरान भीड़ अनियंत्रित हो गई। एंट्री गेट पर कई महिलाएं गिर पड़ीं। महिलाओं को हल्की चोटें भी आई हैं। बताया गया कि कथा का आज छठा और अंतिम दिन है।

आज ढाई लाख पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या
हर दिन जहां डेढ़ लाख श्रद्धालु कथा सुनने पहुंच रहे थे वहीं आज श्रद्धालुओं की संख्या ढाई लाख पहुंच गई। बताया गया कि व्यवस्था बनाने में काफी दिक्कत आई। भीतर की तरफ पंडाल पूरी तरह फुल हो गया, जबकि बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हो गए थे। इनमें काफी संख्या में महिलाएं भी थीं। बाहर जमा श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी का माहाैल बन गया। इस दाैरान कई महिलाएं मामूली रूप से चोटिल हो गईं।

ये बोले आयोजक
हालांकि आयोजकों को कहना है कि कथा स्थल पर भगदड़ नहीं मची बल्कि बाहर ज्यादा संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, ऐसे में पंडाल के बाहर जमा श्रद्धालुओं की व्यवस्था बनाने में परेशानी हुई। इस दाैरान कुछ महिलाएं गिर गईं। फिलहाल व्यवस्था बनाई जा रही है। पुलिस माैके पर माैजूद है। बताया गया कि कथा स्थल के सभी पंडाल फुल हो चुके हैं। जितनी जनता पंडाल के अंदर थी। उससे ज्यादा पंडाल के बाहर रही। अंतिम दिन होने के कारण कई जगह बैरिकेडिंग की गई है।

कथा व्यास ने कहा- चींटी से एकजुट होना सीखें, सीएम के नारे का भी किया जिक्र
कथा व्यास ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने भी नारा दिया है- बंटोगे तो कटोगे। यह संदेश सबको साथ जोड़ने के लिए है। उन्होंने कहा कि सभी समूह में रहें। चींटी भी हमें ज्ञान देती हैं। चींटियां समूह में चलती हैं। इसलिए चींटी से एकजुट होना सीखें। वे एकजुट होकर कचरे में भी शक्कर का दाना निकाल लेती हैं।

अंतिम दिन व्यवस्था बनाने में छूटे आयोजकों के पसीने
कथा के दौरान अंतिम दिन भारी भीड़ से अव्यवस्था हावी रही। भीड़ अधिक होने के कारण हर तरफ बैरिकेडिंग की गई थी। वीआईपी कार्ड धारकों को गेट नंबर 1 से अंदर भेजा जा रहा था। इसी दौरान काफी संख्या में महिलाएं इस गेट की ओर चली आईं। पुलिस ने इस गेट से महिलाओं को जाने से रोका तो इसी दौरान कुछ महिलाएं पीछे लौटते समय नीचे गिर गईं।नीचे गिरी महिलाओं को अन्य श्रद्धालुओं ने उठाया। इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे कथा में भगदड़ की अफवाह फैल गई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कथा में किसी तरह की कोई भगदड़ नहीं मची है। कोई घायल हुआ है कथा सुचारू रूप से चल रही है। भगदड़ की सूचना अपवाह है। एसपी क्राइम भी माैके पर माैजूद हैं।