विदेश

पाकिस्तान के पेशावर में बड़ा हमला, बम विस्फोट में नौ लोगों की मौत, चार घायल

पेशावर। पाकिस्तान में एक बार फिर बड़ा हमला हुआ है। पाकिस्तान के पेशावर में एक भीषण बम विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई है और चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। घायलों की हालत गंभीर है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, पेशावर कैपिटल सिटी के पुलिस अधिकारी मियां सईद के कार्यालय की तरफ से घटना की पुष्टि की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले का निशाना पुलिस अधिकारी थे। पेशावर पुलिस ने बताया कि, ‘शुरुआती जांच से पता चला है कि जिस जगह विस्फोट हुआ, वहां से पुलिस का एक वाहन गुजर रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मसूद बंगश ने कहा कि सुरक्षा बल मौके पर जांच कर रहे हैं और सबूत जुटा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगटी ने इसे आतंकी हमला करार देते हुए कहा, “आतंकी कायराना हमलों से राष्ट्र की एकता और संकल्प को कमजोर नहीं कर सकते।

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, भक्ति और उत्सव का दिखा माहौल
नवरात्र का पर्व भारत में हर्षोल्लास के साथ विजयदशमी के दिन पूरा हुआ। पड़ोसी मुल्क- बांग्लादेश में भी पांच दिवसीय दुर्गा पूजा उत्सव गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने पूरे देश में देवी की मूर्तियों को नदियों में विसर्जित किया। ढाका में हजारों लोग बुरीगंगा नदी पर एकत्र हुए और मंत्रोच्चार व पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ देवी को विदाई दी। इस वर्ष 33,355 पूजा मंडप स्थापित किए गए, जिनमें से 258 ढाका में थे। अंतरिम सरकार ने पूजा के लिए 5 करोड़ टका का अनुदान दिया। हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद ने सुरक्षा में सहयोग के लिए सेना का आभार जताया, हालांकि 64 जिलों में से 14 में कुछ बाधाओं की खबरें भी सामने आईं। परिषद ने अंतरिम प्रमुख प्रो. मुहम्मद यूनुस की उस टिप्पणी की निंदा की जिसमें उन्होंने हिंदुओं पर अत्याचार की खबरों को ‘फर्जी’ बताया। बता दें कि हालिया दिनों में भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव बढ़ा है, और भारत ने अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों पर चिंता जताई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button