खेलदेशविदेश

टी20 विश्व कप में भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया

भारत का सेमीफाइनल में मुकाबला 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड से

कोलकाता । वेस्टइंडीज को अहम मुकाबले में पांच विकेट से हराकर भारत टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच गया। अब टीम का सामना पांच मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से होगा। रविवार को कोलकाता में खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 195 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने संजू सैमसन की 97 रनों की विस्फोटक पारी की मदद से 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 199 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। सेमीफाइनल में अब टीम का सामना पांच मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button