उत्तराखण्डखेलदेशविदेश

उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध निशानेबाज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

भारत के दिग्गज निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन।

जर्मनी से लौटते समय तबीयत बिगड़ी, दिल्ली में निधन।

पद्मश्री, अर्जुन, द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित थे।

नई दिल्ली/देहरादून l उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध वह व राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। वह बीमारी के चलते अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती थे l

प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके कार्डियक ब्लॉकेज को साफ करने के लिए स्टेंट सर्जरी की गई थी और वह स्थिर होकर ठीक हो रहे थे, लेकिन फिर अचानक उनका निधन हुआ l

जसपाल राणा 2012 के बाद से कोचिंग क्षेत्र में सक्रिय हुए और देश के कई प्रमुख पिस्टल शूटर्स को प्रशिक्षित किया, सबसे महत्वपूर्ण योगदान के रूप में, वह डबल ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर के कोच थे जो 2024 पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया, फरवरी 2025 से वह 25 मीटर पिस्टल में भारत के हाई परफॉर्मेंस कोच थे l

उत्तराखंड के जौनपुर से आने वाले जसपाल राणा बेहद प्रतिभावान निशानेबाज थे, उन पर लोक भाषा में गीत भी बने हुए है l उनके जाने से देश और प्रदेश को एक बड़ी क्षति हुई है l

जसपाल राणा का जन्म 28 जून 1976 को उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में हुआ था। वह मूल रूप से नैनबाग चिलामू के रहने वाले हैं। उनके पिता नारायण सिंह राणा उत्तराखंड सरकार में खेल मंत्री रहे हैं। उन्होंने 1994 के हिरोशिमा एशियाई खेलों में 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूम मचा दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button