उत्तराखण्ड

मोतीचूर फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा, रोडवेज बस टैक्टर ट्राली से टकराई, दो लोगों की मौत, कई घायल

बस में लगी आग, यात्रियों ने कूद कर बचाई अपनी जान

हरिद्वार। देहरादून – हरिद्वार हाईवे स्थित मोतीचूर फ्लाईओवर पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा उत्तराखण्ड रोडवेज की बस और एक ट्रैक्टर ट्रॉली टकराने से हुआ। वहीं हादसे के बाद बस में आग लग गई। यात्रियों ने कूद कर अपनी जान बचाई।

देहरादून पुलिस ने बताया कि रात करीब दस बज देहरादून से हरिद्वार आ रही बस एक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। वहीं बस के पीछे महिंद्रा एसयूवी बस के पीछे से टकरा गई और इसके पीछे एक बडे लोडेड ट्रक भी टकरा गया। बताया जा रहा है कि महिंद्रा एसयूवी का सीएनजी सिलेंडर फट गया जिससे आग लग गई और सभी वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि नौ अन्य घायल हो गए। सभी देहरादून के झंडे मेला से लौट रहे थे और बिजनौर के रहने वाले हैं व ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button