उत्तराखण्डकरिअर

NEET Result 2022: उत्तराखंड में रिया ने किया टॉप, देखें टॉपर्स लिस्ट

देहरादून: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2022 का परिणाम बुधवार देर रात जारी कर दिया। जारी सूची के अनुसार, उत्तराखंड में आकाश इंस्टीट्यूट की रिया ने 700 अंकों (99.9943896 परसेंटाइल)के साथ प्रदेश में टॉप किया है। रिया ने ऑल इंडिया 77वीं रैंक हासिल की है।

वहीं, अभय कुमार ने एससी कैटेगरी में 685 (99.965374 परसेंटाइल) के साथ ऑल इंडिया 535 वीं रैंक हासिल की। बता दें कि नीट यूजी 2022 की परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित की गई थी। परीक्षा में 18,72,343 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें 17,64,571 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा में 9,93,069 छात्र सफल रहे।

ऐसे चेक करें परिणाम

– सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
– अब होम पेज पर दिखाई दे रहे नीट यूजी, 2022 के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
– यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
– अब परिणाम आपको सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
– इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

NEET UG Toppers List 2022: रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी

  1. रैंक 1 – राजस्थान की तनिष्का – 715 अंक
  2. रैंक 2 – दिल्ली (एनसीटी) के वत्स आशीष बत्रा – 715 अंक
  3. रैंक 3 – कर्नाटक के हृषिकेश नागभूषण गांगुली – 715 अंक
  4. रैंक 4 – कर्नाटक की रूचा पावासे – 715 अंक
  5. रैंक 5 – तेलंगाना की ईराबेल्ली सिद्धार्थ राव – 711 अंक 
  6. रैंक 6 – महाराष्ट्र के ऋषि विनय बासले – 710 अंक
  7. रैंक 7 – पंजाब के अर्पिंत नारंग – 710 अंक
  8. रैंक 8 – कर्नाटक के कृष्णा एसआर – 710 अंक
  9. रैंक 9 – गुजरात के जील विपुल व्यास – 710 अंक
  10. रैंक 10 – जम्मू एवं कश्मीर के हकीज परवेज लोने – 710 अंक 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button