उत्तरप्रदेशराजनीति

आगरा में भाजपा नेता को बाइक सवार हमलावरों ने घर के सामने मारी गोली, हालत नाजुक

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की दोपहर बाइक सवार हमलावरों ने घर के सामने भाजपा नेता को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। भाजपा नेता गोली लगने से लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। परिजन ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। परिजन उन्हें लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे। यहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना न्यू आगरा थाना क्षेत्र के विजय नगर कॉलोनी नगला धनी बस्ती की है। यहां भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र के पूर्व महामंत्री राकेश कुशवाह का घर है। बुधवार की दोपहर वह घर के बाहर खड़े थे। इसी समय बाइक से दो हमलावर आए। उन्होंने तमंचे से राकेश पर दो फायर किए। इसके तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।

कंधे और पेट में गोली लगने से राकेश लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। गोली की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग भागकर पहुंचे। राकेश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि घायल का पूर्व से पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसी विवाद में गोली मारे जाने की आशंका है। जांच की जा रही है। वहीं मोहल्लेवासियों ने बताया कि राकेश का प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। इसी के चलते गोली मार जाने की आशंका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button