उत्तराखण्ड

नैनीताल में भीषण हादसा: पर्यटकों से भरी स्कार्पियो खाई में गिरी, तीन की मौत, कई घायल

नैनीताल। भवाली से कैंचीधाम मार्ग पर भीषण हादसा हो गया। यहां पर्यटकों से भरी स्कार्पियो कार सड़क के क्रैश बैरियर तोड़कर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में दो महिलाओं समेत एक किशोरी की मौत की जानकारी सामने आई है। वाहन में कुल 7 से 8 लोग सवार बताए जा रहे हैं।

सभी यात्री उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं और आज सुबह करीब 9:30 बजे पहाड़ों की ओर दर्शन के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान भवाली–कैंचीधाम मार्ग पर अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ये भयावह दुर्घटना हो गई।

तो वही हादसे की सूचना मिलते ही भवाली पुलिस, दमकल विभाग, एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और खाई में गिरे घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की मदद से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और पहाड़ी सड़क पर वाहन का नियंत्रण खोना हादसे की वजह माना जा रहा है। साथ ही प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button