उत्तराखण्डदेशराजनीति

हल्द्वानी में चुनावी शंखनाद के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने तराई में वरिष्ठ नेताओं के साथ किया चुनावी मंथन

रुद्रपुर। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है।हल्द्वानी में चुनावी शंखनाद के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तराई में पार्टी की चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन किया।रविवार को नई प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ बैठककर संगठन की तैयारियों, विधानसभा क्षेत्रवार सियासी स्थिति की समीक्षा की।

खरगे का उत्तराखंड दौरा कांग्रेस के चुनावीअभियान की रणनीतिक शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी ने उनके दौरे से ठीक पहले नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान किया था। इसके बाद नई टीम के साथ हुई बैठक में खरगे ने नेताओं को साफ संदेश दिया कि 2027 के चुनाव में जीत के लिए संगठन को अभी से जमीन पर पूरी ताकत के साथ उतरना होगा।

इससे पहले शनिवार शाम रुद्रपुर पहुंचने के बाद खरगे ने एकहोटल में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, पार्टी के फ्रंटल संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों और मौजूदा विधायकों के साथ करीब दो घंटे तक बैठक की। इस दौरान विधानसभा सीटवार राजनीतिक परिस्थितियों और पार्टी की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में खरगे ने पार्टी नेताओं के सामने ‘विनर प्लान-2027’ का खाका रखा। इसके तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जनता से जुड़े पांच प्रमुख स्थानीय मुद्दों को चिन्हित कर उन्हें चुनावी अभियान का प्रमुख हिस्सा बनाने पर जोर दिया गया।कांग्रेस की रणनीति राष्ट्रीय मुद्दों के साथ स्थानीय समस्याओं को आक्रामक तरीके से जनता के बीच ले जाने की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button