उत्तराखण्ड
बहादराबाद प्रेस क्लब (रजि.) की आम सभा संपन्न

बहादराबाद। बहादराबाद प्रेस क्लब (रजि.) की आम सभा संपन्न हुई, जिसमें क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति रही। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
आम सभा में अध्यक्ष बीबी चंदेला, उपाध्यक्ष प्रमेन्द्र नारायण, सचिव हितेश चौहान, सहसचिव संजय लंबा, कोषाध्यक्ष हन्नी कथुरिया, संरक्षक सनत शर्मा, अर्जुन नागयान सहित सदस्य आशीष शर्मा, नवनीत शर्मा, विवेक शर्मा, सुखदेव निर्भय और पुरुषोत्तम खरोला मौजूद रहे।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकारों के हितों की रक्षा के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।


