उत्तराखण्ड

ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर कार खाई में गिरी, LIU के SI अरविंद डंगवाल की मौत

नरेंद्रनगर (टिहरी)। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर यहां बगड़धार के समीप रविवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार एक एलआईयू के सब इंस्पेक्टर की  की मौत हो गई।

आगराखाल चौकी प्रभारी आमिर खान ने बताया कि दोपहर करीब 12.45 बजे कार कार चंबा से ऋषिकेश की तरफ जा रही थी।  इस दौरान बगड़धार में कार दुर्घटना होने की सूचना मिली। सूचना पर एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी, तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल और पुलिस, आपदा प्रबंधन व फायर की टीम मौके पर पहुंची।

कार सड़क से लगभग 150 से लेकर 200 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी। दुर्घटना में टिहरी अंजनीसैंण निवासी अरविंद डंगवाल (45) पुत्र द्वारिका प्रसाद डंगवाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। वह कार में अकेले ही सवार थे, जो अपने गांव अंजनीसैंण से देहरादून जा रहे थे। मृतक एलआईयू स्पेशल ब्रांच देहरादून में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button