देशधर्म-संस्कृति

चैत्र नवरात्रि: सुबह इतने बजे से शुरू कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

गुरुवार 19 मार्च 2026 के दिन से चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होने जा रहा है। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना या कलश स्थापना का विशेष महत्व है। कई लोग कलश स्थापना को ही घटस्थापना कहते हैं। चैत्र नवरात्रि में पहले दिन ही कलश की स्थापना कर 9 दिनों की पूजा का शुभारंभ किया जाता है। दुर्गा माता की पूजा में कलश स्थापित करने का विधान है। शुभ मुहूर्त में ही कलश की स्थापना करना उत्तम माना गया है। विधि-विधान के साथ नवरात्रि के पहले दिन कलश रख कर दुर्गा सप्तशती का पाठ शुरू किया जाता है। 19 मार्च के दिन चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि सुबह में 06:53 मिनट से शुरू हो जाएगी, जिसका समापन 20 मार्च को 04:52 ए एम तक होगा। प्रतिपदा तिथि के दौरान ही कलश स्थापना की जाती है। कलश को ब्रह्मांड का प्रतीक माना जाता है, जिसमें समस्त देवी-देवताओं का वास होता है। ऐसे में आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि पर कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त-

चैत्र नवरात्रि: सुबह इतने बजे से शुरू कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, 19 मार्च को कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह में 06:52 ए एम से शुरू होकर 07:43 ए एम तक रहेगा, जिसकी अवधि – 00 घण्टे 50 मिनट्स तक मानी जा रही है।

प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ – 19 मार्च, 2026 को 06:52 मिनट पर

प्रतिपदा तिथि समाप्त – 20 मार्च, 2026 को 04:52 मिनट पर

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन किस देवी की होगी पूजा?

चैत्र नवरात्रि का पहला दिन गुरुवार को 19 मार्च के दिन है। इस दिन माता के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी।

नवरात्रि पूजा विधि: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कैसे करें पूजा?

  1. सुबह उठकर स्नान करें और मंदिर साफ करें
  2. माता का गंगाजल से अभिषेक करें
  3. अक्षत, लाल चंदन, चुनरी और लाल पुष्प अर्पित करें
  4. प्रसाद के रूप में पूरी, चना और खीर/हलवा चढ़ाएं
  5. घर के मंदिर में धूपबत्ती और घी का दीपक जलाएं
  6. दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ करें
  7. पान के पत्ते पर कपूर रख माता की आरती करें
  8. अंत में क्षमा प्राथर्ना करें

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन किन बातों का ध्यान रखें?

चैत्र नवरात्रि के पहले दिन विधि-विधान से कलश स्थापना कर अखंड ज्योति जलाना शुभ माना जाता है। व्रत के दौरान सात्विक भोजन और नियमित पूजा का विशेष महत्व होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button