उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

दुर्गाष्टमी पर महादेव की शरण में पहुंचीं रेखा आर्या

जनता का स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी ताकत: रेखा आर्या

स्वास्थ्य लाभ के बाद जनसेवा में लौटने का संकल्प
देहरादून। बीते कुछ दिनों की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बाद कैबिनेट मंत्री एवं सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या रविवार को दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने मां भगवती और महादेव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
मां भगवती और महादेव के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए रेखा आर्या ने कहा कि ईश्वर के आशीर्वाद और शुभचिंतकों की दुआओं से वह फिर से अपनी देवतुल्य जनता की सेवा तथा संवैधानिक दायित्वों के निर्वहन के लिए आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि जनसेवा का उनका संकल्प हमेशा सर्वोपरि रहा है और आगे भी सोमेश्वर क्षेत्र सहित पूरे उत्तराखंड के विकास के लिए उनका हर पल समर्पित रहेगा। पिछले कुछ दिनों के घटनाक्रम के बीच मिले सहयोग और समर्थन का उल्लेख करते हुए मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश सरकार, जनप्रतिनिधियों, पक्ष-विपक्ष के सहयोगियों और अपने समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में जब अपनों का साथ और जनता का विश्वास मिलता है, तो उससे नई ऊर्जा और संबल प्राप्त होता है। रेखा आर्या ने कहा कि उन्हें इस दौरान जिस तरह लोगों का स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाएं मिलीं, वह उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में जनता के प्रति जवाबदेही सबसे महत्वपूर्ण है। सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं का समाधान, विकास कार्यों को गति देना और पूरे उत्तराखंड के हित में कार्य करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने भरोसा जताया कि वह नई ऊर्जा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगी और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button