
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान हवा में असंतुलित होता नजर आया और कुछ ही पलों में एक जोरदार धमाके के साथ रिहायशी इलाके में गिर गया। हादसे के तुरंत बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और चारों तरफ धुएं का गुबार फैल गया।
एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। मलबे से अब तक कई शव निकाले जा चुके हैं। घायलों को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने हादसे पर दुख जताते हुए जांच के आदेश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।
इस विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई सवार थे. एयर इंडिया के विमान में 242 यात्री सवार थे. इस विमान में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी के भी मारे जाने की खबर है। एयर इंडिया प्लेन क्रैश के कारण अहमदाबाद एयरपोर्ट शाम 5 बजे तक पूरी तरह से बंद कर दिया गया है.
फिलहाल राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी है और विमान दुर्घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।
पीएम मोदी ने गुजरात के सीएम से बात की है और हादसे की जानकारी ली है.




