देश

हरियाणा के जींद जिले में बस और क्रूजर में आमने सामने की भिड़ंत में 7 लोगों की मौत, 25 लोग घायल

जींद। हरियाणा के जींद जिले में एक बस और क्रूजर में आमने सामने की भिड़ंत में 7 लोगों की मौत हो गई है जबकि 25 लोग घायल हुए हैं।घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी मिली है कि भिवानी रोड पर बीबीपुर गांव के पास यह हादसा हुआ है।हरियाणा रोडवेज का कंडक्टर भी हादसे में घायल हुआ है उसके पर चोट लगी है। उसने बताया कि क्रूजर गाड़ी एक कार को ओवरटेक कर रही थी। इसी दौरान क्रूजर बस से आ भिड़ी। बस में लगभग 20 सवारियां थी, जबकि क्रूजर में 10 लोग सवार थे। क्रूजर के ओवरटेक करने की वजह से यह हादसा हुआ है।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद छह एंबुलेंस मौके पर पहुंची । बस भिवानी रोडवेज की है। घटना में क्रूजर के परखच्चे उड़ गए और शव गाड़ी के अंदर ही फंस गए, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। घायलों का जींद सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। क्रूजर में सवार लोगों की मौत हुई है। इनमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button