अन्तराष्ट्रीयखेलदेशराष्ट्रीयविदेश

IPL 2023: मुंबई ने आरसीबी को छह विकेट से हराया

मुंबई: मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से हराकर आईपीएल 2023 में छठी जीत हासिल की है। इस जीत के साथ ही मुंबई की टीम प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बनी हुई है। वहीं, आरसीबी के लिए अब प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए। मुंबई ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से हराकर आईपीएल 2023 में अपनी छठी जीत दर्ज की है। इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई ने चार विकेट खोकर 16.3 ओवर में 200 रन बना लिए और छह विकेट से मैच अपने नाम किया। आरसीबी के लिए कप्तान फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने बेहतरीन अर्धशतक लगाए। दोनों ने शतकीय साझेदारी भी की, लेकिन उनकी यह पारी बेकार गई। मुंबई के लिए ईशान किशन के 42 रन के बाद सूर्यकुमार यादव ने 83 और नेहल वधेरा ने 52 रन की पारी खेल मुंबई को जीत दिला दी। इस मैच में जीत के साथ ही मुंबई की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button