देशराजनीति

कांग्रेस का 138 वां स्थापना दिवस आज, कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी भी पहुंचे

नई दिल्ली : देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस आज 138 वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस का मुख्यालय आकर्षक ढंग से सजाया गया है। यहां मुख्य कार्यक्रम होगा। देश के अन्य राज्यों में भी कार्यक्रम होंगे।

आजादी के आंदोलन के वक्त कांग्रेस पार्टी की नींव आज से 137 साल पहले मुंबई में रखी गई थी। हर साल 28 दिसंबर को कांग्रेस अपना स्थापना दिवस मनाती है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस मौके पर बुधवार को खासतौर से मुंबई जाएंगे और एक कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। कांग्रेस स्थापना दिवस पर सभी राज्यों में कांग्रेस दफ्तरों में भी कार्यक्रम होंगे। मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के राष्ट्रीय मुख्यालय में होगा, जहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे पार्टी का झंडा फहराएंगे। दिल्ली मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी भी पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस के अनेक दिग्गज नेता भी कार्यक्रम में शरीक हुए।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर, 1885 को बॉम्बे (मुंबई) में दास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुई थी। कांग्रेस के संस्थापक महासचिव एओ ह्यूम थे। तब वरिष्ठ नेता व्योमेश चंद्र बनर्जी को अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद से हर साल 28 दिसंबर को पार्टी अपना स्थापना दिवस मनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button