उत्तरप्रदेश

अमेठी जिले में हुआ 13 एमबीबीएस चिकित्सकों का चयन

अमेठी। जिले के स्वास्थ्य महकमे और स्थानीय लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बीते दिनों हुए वॉकइन इंटरव्यू में 13 एमबीबीएस चिकित्सकों का चयन हुआ है। चयनित चिकित्सकों को एक सप्ताह में अभिलेखों के साथ कार्यालय में योगदान आख्या देने की बात कही गई है।

स्वास्थ्य महकमे में चिकित्सकों की भारी कमी है। जिला अधिकारी की ओर से गठित टीम ने सभी अभ्यर्थी एमबीबीएस चिकित्सकों का वॉक इंटरव्यू के माध्यम से चयन किया। जिले को 13 चिकित्सक तो मिले हैं। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि 13 चिकित्सकों का चयन किया गया है। सात चिकित्सक प्रतीक्षा सूची में शामिल हैं। चयनित चिकित्सकों को योगदान आख्या प्रस्तुत करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। अभिलेख के साथ कार्यालय में पहुंच कर योगदान आख्या प्रस्तुत करें। फोन के माध्यम भी सभी चयनित चिकित्सकों को अवगत कराया गया है। कहा कि अगर चयनित चिकित्सक समय से योगदान आख्या नहीं देता है, अथवा इच्छुक नहीं है तो प्रतीक्षारत को चयनित किया जाएगा।

इनका हुआ है चयन
डॉ ऋषि पांडेय, डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, डॉ. देवेंद्र मिश्र, डॉ. गुलाब खान, डॉ. देवेश नारायण वर्मा, डॉ. रोहित पाटनी, डॉ अरुण कुमार गुप्ता, डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. जतिन सिंह, डॉ. कृष्ण शर्मा, डॉ. दीपक कनौजिया, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. कीर्ति पाल का चयन हुआ है।

यह है प्रतीक्षा सूची
प्रतीक्षा सूची में डॉ. जागृति, डॉ. निखिल प्रकाश, डॉ. अत्मेश द्विवेदी, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. रविशंकर, डॉ. राम समुझ, डॉ.नवीन चंद्र वर्मा शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button