हजयात्रा 2022 : यूपी को मिली सबसे अधिक हिस्सेदारी

मुरादाबाद: हजयात्रा 2022 में दुनियाभर से दस लाख आजमीन शामिल होंगे। दो दिन पहले सऊदी अरब की हुकूमत ने हर देश का हजयात्रा के लिए कोटा तय कर दिया। हिंदुस्तान से 79,237 आजमीन हजयात्रा पर जाएंगे। देश का कोटा जारी होने के बाद हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हर प्रदेश की हिस्सेदारी भी तय कर दी है।
सऊदी अरब की हुकूमत से कोटा जारी होने के बाद देश के किस राज्य से कितने अजमीन हजयात्रा पर जाएंगे, ये तय कर लिया गया है। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने प्रदेशों का हजयात्रा 2022 के लिए कोटा जारी कर दिया है। हजयात्रा में यूपी को सबसे अधिक हिस्सेदारी मिली है। सूबे से सबसे अधिक 8,836 आजमीन हजयात्रा पर जा सकेंगे।
यूपी को 8,836 हजयात्रियों का कोटा मिला है, जो देश में सबसे अधिक है। पश्चिम बंगाल दूसरे नंबर है, यहां के 6,266 आजमीन हजयात्रा में शामिल होंगे, जबकि सबसे कम दमन दीव और दादर नगर हवेली से 15-15 आजमीन हजयात्रा पर जा सकेंगे। प्रदेशों का कोटा तय होने के बाद राज्य हज कमेटियां जिलों का कोटा जारी करेंगी।