उत्तराखण्ड

उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हुईं 112 नई बसें, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

देहरादून। उत्तराखंड में परिवहन निगम के बेड़े में 112 नई बसें शामिल हुई है। देहरादून में सीएम धामी ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएम ने कहा कि नए साल पर आज हमारे लिए यह खुशी और गर्व की बात है कि हम ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के बेड़े में नई बसें शामिल हुई हैं। इससे हमारे राज्य का ट्रांसपोर्ट सिस्टम और मज़बूत होगा और देश भर से राज्य में आने वाले यात्रियों के लिए सुविधा होगी। इन बसों में साधारण और एसी श्रेणी की यूटीसी स्मार्ट बसें शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने परिवहन निगम की स्मारिका ‘अनवरत’ का भी विमोचन किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले दिन से ही सुशासन को प्राथमिकता में रखा है। इसके परिणामस्वरूप उत्तराखण्ड परिवहन निगम 20 वर्षों में पहली बार घाटे से बाहर निकलकर लगभग 56 करोड़ रुपये के मुनाफे में पहुंचा है। उन्होंने इसे सरकार की नीतियों और सुधारात्मक कदमों का सकारात्मक परिणाम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button