21 फरवरी से 20 मार्च तक होंगी उत्तराखंड 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, यहां देखिए पूरी डेटशीट

रामनगर (नैनीताल) । उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक होंगी। प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी तक होंगी।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद में परीक्षा समिति की बैठक बोर्ड के सभापति डॉ. मुकुल कुमार सती की अध्यक्षता में हुई। बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि 21 फरवरी से बोर्ड परीक्षा इंटर की ड्राइंग-पेंटिंग विषय के साथ शुरू होगी।
23 फरवरी से हाईस्कूल की परीक्षा होगी। परीक्षा सुबह दस से दोपहर एक बजे तक होगी। इस बार 2,16,373 परीक्षार्थियों ने हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए आवेदन किया है। इसमें हाईस्कूल में 1,12,679 व इंटर में 1,03,442 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
(परीक्षा सुबह दस बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक होगी)
हाईस्कूल
| दिनांक | विषय |
| 23 फरवरी (सोमवार) | हिंदुस्तानी संगीत (मैलोडिक वादन), टंकड़ (अंग्रेजी या हिंदी) |
| 24 फरवरी (मंगलवार) | हिंदी |
| 27 फरवरी (शुक्रवार) | गणित |
| 28 फरवरी (शनिवार) | गृह विज्ञान (1. केवल बालिकाओं के लिए और 2. बालकों तथा उन बालिकाओं के लिए जिन्होंने इसे अनिवार्य विषय के रूप में नहीं लिया है।) |
| 7 मार्च (शनिवार) | विज्ञान |
| 9 मार्च (सोमवार) | पंजाबी, बंगाली |
| 11 मार्च (बुधवार) | सामाजिक विज्ञान |
| 12 मार्च (बृहस्पतिवार) | उर्दू |
| 14 मार्च (शनिवार) | अंग्रेजी |
| 16 मार्च (सोमवार) | संस्कृत |
| 17 मार्च (मंगलवार) | रंजन कला, व्यापारिक तत्व, बहीखाता एंव लेखाशास्त्र, कृषि |
| 18 मार्च (बुधवार) | सूचना प्रौद्वोगिकी |
| 20 मार्च (शुक्रवार) | हिंदुस्तानी संगीत (गायन), हिंदुस्तानी संगीत (पर्कसन वादन), व्यवसायिक ट्रेड-आईटीईएस, ऑटोमोटिव, रिटेल, टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी, ब्यूटी एंड वैलनेस, एग्रीकल्चर, इलेक्ट्रॉनिक एंड हाडवेयर, मल्टीस्किलिंग, प्लम्बर |
(परीक्षा सुबह दस बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक होगी)




