Uncategorizedउत्तरप्रदेशराजनीति

UP उपुचनाव: मैनपुरी में डिंपल यादव 288461 वोटों से जीतीं, सपा नेताओं में खुशी की लहर

मैनुपरी: मैनुपरी उपुचनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच सपन्न हुई। सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। शुरुआत से ही सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने बड़ी बढ़त बना ली थी। शाम साढ़े चार बजे प्रशासन ने उन्हें विजयी घोषित कर दिया। डिंपल यादव ने भाजपा के रघुराज सिंह शाक्य को हराया है। 

सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को 617625 वोट मिले हैं, जबकि रघुराज सिंह के खाते में 329489 वोट आए। इस तरह डिंपल ने 288136 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हरा दिया। बता दें कि 1996 के बाद मुलायम सिंह यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और इसके बाद अब तक सपा कभी इस सीट से नहीं हारी।

मैनपुरी उपचुनाव के नतीजों से सपा नेताओं में खुशी की लहर है। सपा कार्यालय पर जश्न शुरू हो गया है। दोपहर को पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button