Uncategorizedदेशराजनीति

गुजरात में ईसूदान गढ़वी होंगे AAP की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार

गुजरात चुनाव में अपनी और अपनी पार्टी की ताकत आजमाने जा रहे आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने आज सीएम प्रत्याशी का एलान कर दिया। राज्य में ईसूदान गढ़वी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार होंगे। दिल्ली के बाद पंजाब में जीत का परचम फहरा चुके केजरीवाल को गुजरात चुनाव से भी बड़ी उम्मीद है।

चुनाव आयोग ने एक दिन पहले ही गुजरात चुनाव की तारीखों का एलान किया है। राज्य में दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा। इसके साथ ही सत्तारूढ़ भाजपा, प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के अलावा आप व एआईएमआईएम समेत अन्य दलों ने तैयारी तेज कर दी है। आप सूत्रों के मुताबिक, इसूदान गढ़वी के साथ सीएम उम्मीदवारी की रेस में गोपाल इटालिया का भी नाम था। 

सीएम प्रत्याशी के साथ कल रोड शो करेंगे केजरीवाल
चुनाव तारीखों के एलान के बाद आप ने गुजरात में प्रचार अभियान तेज कर दिया है। पार्टी शनिवार से रोड शो शुरू करेगी। इसमें दिल्ली के सीएम केजरीवाल गुजरात में पार्टी के सीएम प्रत्याशी इसूदान गढवी के साथ चलेंगे। आप राज्य में रोजाना दो से तीन रोड शो करेगी।

इटालिया से था गढवी का मुकाबला
आप के सीएम प्रत्याशी की रेस में प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गोपाल इटालिया का नाम सबसे आगे था। दरअसल, इटालिया गुजरात के पाटीदार समुदाय के हैं। वे पाटीदार आरक्षण आंदोलन में भी अग्रणी थे। वहीं, गढ़वी पूर्व पत्रकार हैं। हालांकि, इटालिया के साथ विवाद जुड़ने के बाद माना जा रहा था कि इटालिया की उम्मीदवारी कमजोर पड़ सकती है। आप ने जून से ही गुजरात में चुनाव अभियान शुरू कर दिया था। वह लोक लुभावन चुनावी वादों और प्रचार के मामले में अन्य दलों पर भारी पड़ रही है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button