उत्तराखण्ड

पुलिस हिरासत में हुई मृत्यु पर उक्रांद हुआ मुखर

3 दिन में कार्यवाही न हुई तो उग्र आंदोलन करेगा युवा प्रकोष्ठ

एसएसपी से मिलकर सिपाहियों व जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित करने की उठाई मांग
देहरादून। पिछले दिनों ऋषिकेश के ढालवाला में रणवीर सिंह रावत की पुलिस हिरासत में हुई मृत्यु को लेकर उतराखंड क्रांति दल के एक प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह से मुलाकात की। उक्रांद युवा प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि आम इंसान को इस प्रकार से उठाकर जेल में मारना व वहाँ उनकी हत्त्या करना, कानून व्यवस्था की पोल खोलता है। उन्होंने एसएसपी से मिलकर ऋषिकेश कोतवाली के आरोपी दो पुलिस सिपाहियों व जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की। उनके खिलाफ उचित धराओ में मुकदमा दर्ज करने की भी माँग उठाई। कहा कि इस प्रकार की घटना से जनता व पुलिस प्रशासन के बीच भी अविश्वास की स्थिति बनी हुई है, बिष्ट ने कहा कि मृतक को जेल मे मारा गया जिसके घाव उनके शरीर पर पाए गए है। आज तक उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी नहीं आई, जिससे लगता है कि आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मांग की कि इस घटना की सीबीआई जाँच हो, ताकि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ना हो। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आश्वासन दिया कि आरोपी पुलिस सिपाहियों को तत्काल निलंबित किया जायेगा। बिष्ट ने कहा कि यदि 3 दिन के भीतर आरोपी सिपाहियों को निलंबित नहीं किया गया और मेडिकल रिपोर्ट व पोस्टमार्टम नहीं उजागर की गयी तो उक्रांद युवा प्रकोष्ठ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। प्रतिनिधिमंडल में रविंद्र ममगाई, प्रेम पडियार, परवीन चंद रमोला, भोला दत्त चमोली, बृजमोहन सजवाण, पंकज व्यास, गजेंद्र नेगी, विपिन रावत, अनूप पँवार व पुष्कर गुसाई आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button