विधायक रवि बहादुर ने किया 76 लाख की लागत से बनने वाली सड़क व रपटे का शिलान्यास

बुग्गावाला। ज्वालापुर विधानसभा के ग्राम ग्राम डालुवाला कला में राज्य योजना से 61 लाख रुपये की लागत से मुख्य मार्ग एव नदी पर 15 लाख रुपये की लागत से रपटे का उद्धघाटन किया विधायक इंजी रवि बहादुर ने फीता काटकर किया उद्घाटन।
इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्रथमिकता में हैं ज्वालापुर विधायक इंजी रवि बहादुर ने विधानसभा के ग्राम डालुवाला कला में मुख्य मार्ग का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक इंजी रवि बहादुर ने बताया कि 76 लाख रुपये की लागत से मुख्य मार्ग व नदी पर रपटे का निर्माण कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उनकी प्रथमिकता क्षेत्र का विकास कराना हैं। उन्होंने कहा कि वह सदा क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित है और आम जनता की समस्याओं के समाधान करने के लिए तत्पर है विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकांश गांवों के सभी मार्गो को दुरस्त कराया जाएगा। इस मौक़े पर मुस्तकीम ,प्रदीप उपाध्यक्ष , इकराम, सुरेंद्र, आनंद प्रधान,सेठराज, हरजीत सिंह,चतर सिंह,हारून चौधरी, सवर्ण, बिट्टू रोड, सतनाम, ऐजाज़ अली, शहजाद अली, शोएब, शहनवाज महरूफ सलमानी सागर बेनीवाल आदि लोग मौजूद रहे।




