उत्तरप्रदेश
लखीमपुर खीरी में दो लोगों की मौत, गुस्साईं भीड़ ने बस में लगाई आग, हाईवे पर जाम

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी में सीतापुर फोरलेन हाईवे पर बस की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। हादसा सोमवार को शाम के समय हुआ। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने हाईवे पर बवाल कर दिया। भीड़ ने बस को फूंक दिया। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया है। हालात पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र में लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन हाईवे पर ग्राम मुड़िया खेड़ा के सामने जल भवन के पास सोमवार शाम दो लोगों को बस ने कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक छोड़कर फरार हो गया। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।




