उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, दो घायल

विकासनगर। देहरादून जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। शनिवार सुबह चकराता के लेवरा गांव से चार लोग ऑल्टो कार में सवार होकर बुधेर मोटर मार्ग पर बुधेर की तरफ किसी काम से जा रहे थे, तभी अचानक बुधेर मार्ग पर द्वार डांडा के समीप कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसा इतना खतरनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों ने कार दुर्घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों और क्षेत्रीय पटवारी को दी। क्षेत्रीय पटवारी ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से खाई से घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से चकराता के सरकारी अस्पताल भेजा  वहीं हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

हादसे में गजेंद्र (28) पुत्र तुलसी, शेरू (29) पुत्र नैणू, ग्राम लेवरा तहसील चकराता घायल हो गए। जबकि प्रकाश (32) पुत्र टोलू, गुड्डू (33) पुत्र नंदिया ग्राम लेवरा तहसील चकराता की मौके पर मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button