उत्तराखण्डकरिअर

उत्तराखंड के छह पीसीएस अधिकारी बने आईएएस

देहरादून। उत्तराखंड प्रांतीय सेवा के अधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी, रवनीत चीमा समेत छह अधिकारियों की भारतीय प्रशासनिक सेवा के पद पर पदोन्नति हो गई है। केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

ये सभी अफसर अब राज्य सिविल सेवा से अखिल भारतीय सेवा का हिस्सा होंगे।केंद्रीय कार्मिक, लोक , सिविल सेवा शिकायत व पेंशन मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, पीसीएस अफसर विनोद गिरी गोस्वामी, रवनीत चीमा, प्रशांत कुमार आर्य, आशीष कुमार भटगई, प्रकाश चंद्र दुमका और दीप्ति सिंह को आईएएस के पद पर पदोन्नत किया गया है।

पदोन्नति के मामले में डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की ओर से एक याचिका हाईकोर्ट नैनीताल में दायर की हुई है। लिहाजा, मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि पदोन्नति की यह अधिसूचना हाईकोर्ट के फैसले के अधीन होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button