Uncategorizedदेशराजनीति

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 32वां दिन, राहुल गांधी ने पोचकट्टे से शुरू की यात्रा

नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 32वां दिन है। तमिलनाडु से शुरू हुई यात्रा अब कर्नाटक पहुंच गई है। सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तुमकुर जिले के पोचकट्टे से यात्रा की शुरुआत की।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 32वां दिन है। तमिलनाडु से शुरू हुई यात्रा अब कर्नाटक पहुंच गई है। सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तुमकुर जिले के पोचकट्टे से यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं, बेमौसमी बारिश ने पूरे उत्तर भारत में कहर सा ढा दिया है। कई दिनों से चल रही बारिश किसानों पर आफत बनकर बरसी है। खेतों में खड़ी धान और सब्जी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। वहीं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के दिग्गजों की गुरुवार को दो अहम बैठकें दिल्ली में हुईं थी। इसके बाद रविवार को भी एक बैठक हुई, जिसमें लगभग ये तय हो गया है कि देश के गृह मंत्री अमित शाह के बेटे और वर्तमान सचिव, पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की जगह बीसीसीआइ अध्यक्ष बन सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button