देशराजनीति

पटना: विपक्षी दलों की बैठक खत्म, खरगे ने कहा- हमलोग एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे

पटना : विपक्षी दलों की बैठक खत्म हो गई है। करीब ढाई घंटे तक 15 दलों के नेताओं ने मिशन 2024 पर महामंथन किया। इस दौरान भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने के मुद्दे पर चर्चा हुई। इसी बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि नफरत की राजनीति के खिलाफ हमलोग एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे।
इधर, महाबैठक के बीच कांग्रेस ने विपक्षी दलों के नेताओं की तस्वीर पोस्टर की और लिखा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा हमारा एकमात्र दायित्व है। देश को एक नई दिशा देने के लिए यह बैठक की जा रही है।
मुख्यमंत्री आवास स्थित नेक संवाद भवन में विपक्षी एकता की बैठक शुरू हो चुकी है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन देर से पहुंचे इसलिए बैठक तय समय पर शुरू नहीं हो पाए। अभी बैठक चल रही है। नेक संवाद में विपक्षी दलों के सभी नेता पहुंच चुके हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी बैठक में मौजूद हैं। 15 दलों के प्रतिनिधि इस महाबैठक में मौजूद हैं।
राहुल गांधी ने समर्थकों से पूछा कैसा है। उन्होंने कहा कि बिहार में कांग्रेस पार्टी का जो डीएनए है वह बिहारी है। आपने हमारी भारत जोड़ो यात्रा में बहुत मदद की, इससे लिए धन्यवाद। जहां भी गया, वहां बिहार के लोग मिले, वो हमारे साथ चले। यात्रा में आपने हमारी मदद की। क्यों कि, आप विचारधारा को मानते हो। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा हिन्दुस्तान को तोड़ने का काम कर रही है। नफरफ और हिंसा फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस देश को जोड़ने का काम कर रही है। मोहब्बत बांटने का काम करती है। क्योंकि नफरत को नफरत से नहीं काटा जा सकता है।
इधर, गुरुवार शाम मीडिया से बातचीत करते हुए ममता ने कहा कि हम लोग एक साथ लड़ेंगे। मीटिंग में जो बात होगी वो शेयर करेंगे, अभी कुछ नहीं बता सकते। मीटिंग में जो तय होगा वो सबके लिए होगा। वहीं राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा यह बैठक काफी अहम है। हमलोगों की यही कामना है कि आज की मीटिंग सफल हो। शुरुआत अगर अच्छी हो तो अंजाम भी अच्छा होगा। पूरे देश को लोग चाहते हैं कि यह मीटिंग सफल हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button