उत्तरप्रदेशखेल

अमेठी में दो दिवसीय बरुंडा मेले में आकर्षण का केंद्र रही दंगल प्रतियोगिता

गौरीगंज। गौरीगंज दरपीपुर सराय वरवंड स्थित बरुंडा मेले के आयोजन की परंपरा सैकड़ों वर्षों से  चली आ रही है। बुधवार को दो दिवसीय इस ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ हुआ।

पहले दिन मेले में मुख्य आकर्षण का केंद्र विशाल दंगल प्रतियोगिता रही। इसमें प्रदेश के कोने-कोने से नामचीन पहलवानों का रोमांचक मुकाबला देखने के लिए लोगों की भीड़ रही। मेले के संरक्षक बाबा शिवमंगल गिरी बताते हैं कि इस मेले का आयोजन सैकड़ों वर्षों से होता चला आ रहा है। दीपावली के तीसरे दिन इस मेले का आयोजन होता है। बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने इसी दिन आतताई कंस का वध किया था। इस मेले में करीब 13 वर्षों से दंगल प्रतियोगिता के आयोजन संग दो दिवसीय मेले की शुरूआत की गई। मेले में स्थानीय दुकानदारों के अलावा कई जनपदों से दुकानें, झूले आदि लेकर आए हैं। दंगल प्रतियोगिता में जिले के स्थानीय पहलवानों संग अन्य प्रांतों से पहलवान शामिल हुए हैं। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा भी गई आयोजन होंगे।

दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों का रोमांचक मुकाबला देर शाम तक चलता रहा। सुल्तानपुर, रायबरेली व अमेठी के 20 पहलवानों ने हिस्सा लिया। जूनियर और सीनियर वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता के पश्चात विजेता पहलवानों की हौसला अफजाई की गई। यह मेला बच्चों के मनोरंजन का भी केंद्र बना रहा। खिलौने, घरेलू सामग्री और लकड़ी से बनी वस्तुओं की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। बच्चों ने झूला, ट्रेन और मौत का कुंआ देखने के बाद लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। मेले का उद्धाटन गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान बब्बन मिश्र, अरुण प्रजापति सहित जिले से तमाम जनप्रतिनिधि शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस फोर्स तैनात रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button