उत्तरप्रदेशउत्तराखण्डदेश

देशभर में रंगोत्सव की धूम, शहर-शहर उड़ रहा गुलाल; जमकर मनाया जा रहा जश्न

 नई दिल्ली। आज देशभर में रंगों का त्योहार होली खुशी और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह होते ही शहर-शहर रंग और गुलाल से सराबोर नजर आ रहे हैं। हर तरफ रंगों की छटा और त्योहार की रौनक दिखाई दे रही है।

लोग आपस में गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दे रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों से होली के त्योहार से जुड़ी मोहक तस्वीरें सामने आ रही है।  कहीं ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर डांस किया जा रहा है तो कहीं मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है।

राष्ट्रपति ने दी होली की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी होली की शुभकामनाएं, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा ‘सभी देशवासियों को मेरी ओर से होली की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगो का यह त्योहार लोगों के जीवन में प्रेम और आशा का संचार करता है तथा आपसी एकता व भाईचारे को मजबूत करता है। मेरी कामना है कि यह पर्व सबके जीवन में खुशियां लेकर आए और हम सब मिलकर एक विकसित राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें।’

पीएम मोदी ने दी होली की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी होली की शुभकामनाएं दी है, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘होली का त्योहार पूरे माहौल में नई ऊर्जा भर देता है। यही इस उत्सव की बड़ी विशेषता है। हर तरफ जिस प्रकार खुशियों के रंग बिखरे नजर आते हैं, वो हर किसी को उल्लास और आनंद से सराबोर कर जाता है।’

राजधानी लखनऊ और पूरे अवध सहित प्रदेशभर में होली की धूम है। हर तरफ उल्लास का माहौल है। लोग मस्ती में नजर आ रहे हैं। जगह-जगह हो रहे आयोजनों में लोग रंगों में सरोबार हो रहे हैं। ढोल-नगाड़े के साथ मस्ती में झूम रहे हैं। फगुआ गीतों की बहार है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके लिखा, ‘रंग, उमंग और सामाजिक समरसता के पावन पर्व होली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। उन्होंने प्रभु श्री राम से प्रार्थना की कि यह रंगोत्सव सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं नई ऊर्जा व नया उत्साह लेकर आए।’

मथुरा, वाराणसी, अयोध्या सहित पूरा  देश होली के रंग में रंग गया है। हर तरफ उल्लास का माहौल है। लोग होली पर मस्ती में नजर आ रहे हैं। जगह-जगह हो रहे आयोजनों में लोग रंगों में सरोबार हो रहे हैं। ढोल-नगाड़े के साथ लोग मस्ती में झूम रहे हैं। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून सहित पूरे प्रदेश  में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है।

उधर, फागुन की मस्ती में सराबोर होकर काशी बुधवार को अपने अंदाज में होली मनाएगी। रंगभरी एकादशी से रंगोत्सव का छाया उल्लास आज दूना होगा। घरों से लेकर मंदिरों तक अबीर-गुलाल उड़ेंगे। बुधवार को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में रंग, रस और राग का उल्लास छाया रहेगा।

श्रद्धालु बाबा के साथ होली खेलेंगे और उन्हें भजन और होली गीत सुनाएंगे। होली पर बुधवार को देवाधिदेव की नगरी अपने अंदाज में रहेगी। सुबह ही लोग मैदागिन से ढोल मजीरा बजाते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे और अबीर-गुलाल खेलने के साथ बाबा को भजन और होली गीत सुनाएंगे। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में टेसू यानी पलाश के फूलों के बने रंगों से होली खेली जाएगी। काशी की होली पर होली बरात निकालने की भी परंपरा रही है। भगवान शिव के स्वरूप होंगे। घोड़े पर अड़भंगी स्वरूपों में दिखेंगे। खासकर युवाओं की टोलियां बरात के साथ भांग व ठंडई छान व अबीर गुलाल से सराबोर होंगे। सबके चेहरे रंग-बिरंगे नजर आएंगे।

शाहजहांपुर में आज निकलेगी छोटे-बड़े लाट साहब की सवारी
शाहजहांपुर में रंगों की फुहार और उल्लास के बीच बुधवार को छोटे और बड़े लाट साहब का जुलूस निकाला जाएगा। होली के लिए लाट साहब की खातिरदारी पूरे दिन जारी रही। बुधवार सुबह नौ बजे बड़े लाट साहब का जुलूस प्रारंभ होगा। लाट साहब पैदल ही कूंचालाला से लाए जाएंगे। चौकसीनाथ मंदिर में माथा टेकने के बाद सराफा बाजार में भैंसागाड़ी पर सवार कराया जाएगा।

गत वर्षों की तरह भैंसागाड़ी अर्द्धसैनिक बल के घेरे में रहेगी। इस बीच लाट साहब का स्वागत जूते-चप्पल और झाड़ू से किया जाएगा। रंग-गुलाल की फुहारों के बीच लाट साहब की सवारी चौक कोतवाली में पहुंचेगी। जहां परंपरागत तरीके से उन्हें सलामी के साथ नजराना दिया जाएगा।

उत्तराखंड में होली का उत्सव पहाड़ से लेकर मैदान तक पूरे उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही होली का जश्न शुरू हो गया। कहीं पारंपरिक गीतों की मधुर धुन गूंज रही है तो कहीं डीजे की बीट पर युवा झूमते नजर आ रहे हैं। गांव हो या शहर, हर गली रंगों से सराबोर दिखाई दे रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह  धामी ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके लिखा, ‘रंग, उमंग और सामाजिक समरसता के पावन पर्व होली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई।

देहरादून सुद्धोवाला जेल के कैदी खुद के बनाए हर्बल गुलाल से होली खेलेंगे। होली से पूर्व उन्हें कृषि विज्ञान केंद्र ढकरानी के वैज्ञानिकों से प्रशिक्षण दिलवाया गया था। इतना ही नहीं बुधवार को कैदियों को गुजिया, पूड़ी, सब्जी, हलवा और खीर समेत कई स्पेशल व्यंजन भी परोसे जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button