उत्तराखण्ड

खटीमा में CM धामी ने किया 7.15 करोड़ की CSD कैंटीन का लोकार्पण

खटीमा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र में 7.15 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित भव्य CSD कैंटीन भवन का पूजा-अर्चना के साथ लोकार्पण किया। सीएम धामी ने कैंटीन का स्थलीय निरीक्षण किया और पूर्व सैनिकों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने खुद कैंटीन से सामान भी खरीदा।
लोकार्पण के बाद सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में सीएम धामी ने 60 वीर वीरांगनाओं और 80 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। समारोह के दौरान सीएम धामी ने अपने पिता स्वर्गीय शेर सिंह धामी की चित्र पर माता विशना देवी तथा पत्नी गीता धामी के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम धामी ने कहा कि खटीमा के विधायक रहते यहां भव्य CSD कैंटीन बनाने का मेरा सपना था। बचपन में पिता के साथ चंपावत के बनबसा CSD कैंटीन जाते समय पूर्व सैनिकों की परेशानियां मैंने देखी थीं। इसलिए शुरू से ही मन में खटीमा में आधुनिक कैंटीन बनाने की चाहत थी, जो आज मेरी सरकार ने पूरा कर दिया। उन्होंने कहा कि CSD कैंटीन के साथ सैनिक मिलन केंद्र (सैनिक सुविधा केंद्र) भी बनाया गया है, जो क्षेत्र के पूर्व सैनिकों के विभिन्न आयोजनों और सुविधाओं के लिए उपयोगी साबित होगा। इस पहल से खटीमा और आसपास के सैनिकों व उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में नैनीताल सांसद अजय भट्ट, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, काबीना मंत्री प्रदीप बत्ता, राम सिंह कैड़ा सहित कई मंत्री और सैनिक अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button