उत्तराखण्ड

केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार ने विकास को दिए है नया आयाम : कौशिक

बहादराबाद(बी बी चंदेला )। उत्तराखंड सरकार के पंचायत राज, आपदा, जनगणना कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के गंगा फार्म हाउस में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार ने विकास को न्याय आयाम दिए है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब लोगों को योजनाएं चलाकर अंतिम छोर पर बैठें व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

प्रदेश सरकार के मुखिया पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार प्रदेश में विकास कार्य हो रहे है।जो काम हम लोगों को जो 5 साल पहले नहीं कर पाए 2027 में सारे मिलकर इस विधानसभा को बहुत ताकत के साथ जीतना है।। ज्वालापुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी बहुत मजबूत स्थिति में बहुत अच्छी स्थिति में है। ऐसे में ज्वालापुर विधान सभा से भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी भारी बहुमत से जीतना चाहिए।

स्वागत समारोह में पूर्व राज्य मंत्री सुशील चौहान, देवेंद्र प्रधान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बरखा रानी , प्रदेश सह मीडिया संयोजक विकास तिवारी, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सैनी , नीरज प्रधान, रूपेश प्रधान, पूर्व प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा योगेश चौहान, पूर्व चेयमैन वीरेंद्र पप्पू, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान, सेवाराम, जिला मंत्री भूप सिंह, कालूराम शर्मा, प्रमोद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अमित राज चौहान, प्राकृतिक खेती जिला संयोजक चंदन चौहान, प्रदेश कार्यकारणी सुशील त्यागी, पवन तोमर, प्रधान मोहित चौहान, जिला मंत्री महिला मोर्चा संगीता प्रजापति, जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा राजबीर कलानिया जिला मंत्री अनुसूचित मोर्चा मनीराम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय चौहान, वरिष्ठ उप प्रमुख उधम सिंह चौहान, नरेश प्रजापति, झबल सिंह, मोहित धीमान, कालूराम शर्मा , हरदीप सिंह, ईश्वर सिंह, अनिल चौहान, धर्मेंद्र सिंह, नीरज चौहान , ऋषिपाल सिंह, आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button