खुशखबरी: धामी सरकार ने दी राज्य कर्मियों को DA और बोनस का तोहफा, ये आदेश हुआ जारी
देहरादून। दीपावली के मौके पर उत्तराखंड सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। दीपावली पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने न सिर्फ बोनस देने का ऐलान किया है, बल्कि महंगाई भत्ता भी मंजूर कर लिया है।
दीपावली पर राज्य सरकार के कर्मचारी बोनस मिलने की उम्मीद लगाए हुए बैठे थे। इन्हीं उम्मीदों को पूरा करते हुए राज्य सरकार ने बोनस के साथ महंगाई भत्ते को लेकर भी मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महंगाई भत्ते और दीपावली के बोनस की मंजूरी दे दी है। इस तरह राज्य के करीब डेढ़ लाख कर्मचारियों को जल्द ही दीपावली का बोनस मिल सकेगा।
वैसे हर साल दीपावली से पहले राज्य कर्मियों को दीपावली का तोहफा दिया जाता है और इस बार भी इसी के अनुरूप राज्य कर्मचारी इस तोहफे का इंतजार कर रहे हैं ऐसे में दीपावली से ठीक पहले मुख्यमंत्री ने इसके लिए मंजूरी दी है।