उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

रामलीला मंचन के दौरान कुंभकर्ण का रोल निभा रहे कलाकार की हार्ट अटैक से मौत

नई दिल्ली।  चिराग दिल्ली इलाके में रामलीला के मंचन के दौरान राक्षस राजा रावण के भाई कुंभकर्ण का रोल निभा रहे कलाकार को अचानक सीने में दर्द हुआ और वो वहीं बैठ गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि मालवीय नगर में सावित्री नगर रामलीला में कुंभकर्ण की भूमिका निभाने वाले कलाकार को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई। उन्हें तुंरत आकाश अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें पीएसआरआई अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक कलाकार की पहचान पश्चिम विहार के रहने वाले विक्रम तनेजा के रूप में हुई है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की है। ऐसी आशंका है 60 वर्षीय विक्रम तनेजा की मौत हार्ट अटैक से हुई। अधिकारी ने कहा कि उनके परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं, उन्हें किसी भी गड़बड़ी का शक नहीं है। इससे पहले शाहदरा इलाके में नवरात्रि के अवसर पर रामलीला के मंचन के दौरान भगवान राम का रोल निभा रहे कलाकार की मौत हुई थी। उन्हें भी ऐसे ही सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुशील कौशिक के रूप में हुई, जोकि विश्वकर्मा नगर इलाके के रहने वाले थे। सुशील पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button