उत्तराखण्ड

टिहरी के कुमाल्डा क्षेत्र में कार गहरी खाई में गिरी, हादसे में पिता पुत्र की मौत

टिहरी। टिहरी के कुमाल्डा क्षेत्र के आनंद चौक के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

मिली जानकारी के अनुसार, कार में पिता-पुत्र सवार थे जो मालदेवता से चंबा की ओर जा रहे थे। अचानक कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने कड़ी मेहनत करते हुए खाई में उतरकर दोनों शवों को बाहर निकाला।

घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। मृतक पिता-पुत्र का नाम है। मूसा सिंह (57 वर्ष), निवासी जड़दार गांव, और बेटे मनवीर सिंह (27 वर्ष), निवासी जड़दार गांव, चंबा एसडीआरएफ की टीम ने रोप स्ट्रेचर के माध्यम से शवों को खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के हवाले किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button