पैरों में सूजन या बार-बार पीलिया होना लिवर फेलियर का हो सकता है संकेत, लक्षणों पर गंभीरता से दें ध्यान
नई दिल्ली: लिवर शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, संपूर्ण शरीर को बेहतर ढंग से काम करते रहने के लिए लिवर को स्वस्थ रखने पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है। रक्त में रासायनिक स्तर को नियंत्रित करने के साथ, पित्त के उत्पादन के माध्यम से भोजन के पाचन को ठीक रखने के लिए लिवर का बेहतर तरीके से काम करते रहना जरूरी है। पेट और आंतों से निकलने वाला सारा खून लीवर से होकर गुजरता है। ऐसे में शरीर के इस अति महत्वपूर्ण अंग में आने वाली किसी भी तरह की समस्या का असर पूरे शरीर को प्रभावित कर सकता है। दुर्भाग्यवश पिछले कुछ वर्षों में लिवर की समस्याएं काफी तेजी से बढ़ती हुई देखी गई हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लिवर की बीमारियों की अगर शुरुआत में ही पहचान कर ली जाए तो लिवर फेलियर या फिर अन्य गंभीर समस्याओं के जोखिम को कम किया जा सकता है। हालांकि ज्यादातर मामलों में इसके शुरुआती संकेतों पर ध्यान नहीं दिया जाता है जिसके कारण लिवर की सेहत समय के साथ बिगड़ती जाती है और यह गंभीर रूप ले सकती है।
डॉक्टर्स ने उन संकेतों के बारे में बताया है जिनपर समय पर ध्यान देकर लिवर की गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। आइए इस बारे में जानते हैं।