उत्तराखण्डराजनीति

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का बागेश्वर उपचुनाव को रिकॉर्ड मतों से जीतने का दावा

हल्द्वानी। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही के लिए बागेश्वर उपचुनाव  नाक का सवाल बन गया है। दोनों पार्टियों ने चुनाव जीतने के लिए अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है।जहां भाजपा के बड़े स्टार प्रचारक बागेश्वर में डेरा जमाए हुए हैं। वही कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारक मैदान में उतार दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक स्व. चंदन रामदास की पत्नी पार्वती दास को अपना प्रत्याशी बनाया है तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने बसंत कुमार को मैदान में उतारा है।

हल्द्वानी पहुंचे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने बागेश्वर उपचुनाव को रिकॉर्ड मतों से जीतने का दावा किया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि बागेश्वर उपचुनाव के लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। अभी तक बागेश्वर में जितने भी चुनाव हुए हैं उससे अधिक मतों से पार्वती देवी चुनाव जीतने जा रही है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का दावा है कि चंपावत उपचुनाव में जिस तरह से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी, उसी तरह से बागेश्वर में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी भारी मतों से जीत हासिल करेगा।
प्रदेश में कैबिनेट विस्तार और दायित्व को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली गए हुए हैं।  मुख्यमंत्री को कैबिनेट का विस्तार और दायित्व को बांटना है, जल्द ही इस पर मुख्यमंत्री विचार करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बागेश्वर से हल्द्वानी पहुंचे जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button