उत्तराखण्डदेश
लेह लद्दाख सीमा पर तैनात उत्तरकाशी के जवान की हुई मौत
सीएम धामी ने ट्वीट कर जवान के बलिदान होने पर जताया शोक

जहां उपचार के दौरान श्रवण का देहांत हो गया। श्रवण का पार्थिव शरीर आज सुबह चंडीगढ़ पहुंचाया गया है। चंडीगढ़ से भारतीय सेना एंबुलेंस के जरिए सड़क मार्ग से मृतक जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सरनौल पहुंचाएगी। जिला पंचायत सदस्य आनंद सिंह राणा ने बताया कि श्रवण चौहान पांच भाई बहनों में से चौथे नंबर के थे। इनका एक बड़ा और दूसरा छोटा भाई भी सेना में भर्ती है।
सीएम धामी ने जताया शोक
लेह लद्दाख में उत्तराखंड की विधानसभा यमुनोत्री के ग्राम सरनौल निवासी जवान श्रवण चौहान बलिदान हो गए हैं। सीएम धामी ने ट्वीट कर जवान के बलिदान होने पर शोक जताया।


