उत्तराखण्ड

पहाड़ों में बर्फबारी से चल रही शीतलहर, अब मैदान में कोहरा बढ़ाएगा ठंड

देहरादून। उत्तराखंड में अब मौसम बदलने लगा है। पहाड़ों में बर्फबारी में चलते पर्वतीय इलाकों में शीतलहर ने ठंड बढ़ा दी है। उधर मैदानी इलाकों में सुबह के समय छा रहे हल्के कोहरे से ठंड महसूस होने लगी है। शुक्रवार को भी मैदानी इलाकों में सुबह में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सात से 12 नवंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिन में तेज धूप खिलने से दिन का अधिकतम और रात का न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। इसके चलते ठंड का अहसास कम होगा। बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 29.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button