उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति

शासन ने दो और अफसरों को बनाया चार धाम यात्रा मजिस्ट्रेट

नैनीताल व यूएसनगर के अधिकारियों को बदरीनाथ व केदारनाथ के लिए यात्रा मजिस्ट्रेट किया नियुक्त 

देहरादून। चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित करने के लिए शासन ने बदरीनाथ व केदारधाम के लिए दो यात्रा मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की है। नैनीताल के मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे को बद्रीनाथ व यूएसनगर के अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय को केदारनाथ धाम के लिए यात्रा मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

इससे पूर्व मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने तीन वरिष्ठ आईएएस को चारधाम यात्रा की निगरानी का जिम्मा सौंपा । हाल ही में केंद्रीय गृह सचिव ने भी चारधाम यात्रा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुये नियंत्रण प्रबन्धन पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button