न्यायालय के आदेश पर छह वारंटी गिरफ्तार

बहादराबाद/हरिद्वार (बी बी चंदेला ) l न्यायालय के आदेशों का अनुपालन कराने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने गुरुवार को छह वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी न्यायालय के आदेशों का पालन नहीं कर रहे थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहे थे।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सुशील कुमार (45) निवासी गोविंदपुर, मंजीत (34) निवासी भौरी, लोकेश (37), अमित पाल (38) और प्रीतम (65), तीनों निवासी दौलतपुर तथा आशू (28) निवासी सुल्तानपुर माजरी को उनके मस्कन से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि सभी वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विकास रावत, उपनिरीक्षक प्रदीप राठौर, हेड कांस्टेबल हरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल राजवर्धन, कांस्टेबल अवनेश राणा और कांस्टेबल चंदन सिंह शामिल रहे।



