उत्तराखण्ड

बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गौ तस्करी व पशु क्रूरता के 7 आरोपी गिरफ्तार

बहादराबाद (बी बी चंदेला )। कोतवाली बहादराबाद पुलिस ने गौ तस्करी, गौ मांस की तस्करी एवं पशुओं के साथ क्रूरता करने वाले सक्रिय अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 7 अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 129 बीएनएसएस के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए सभी आरोपी पूर्व में भी गौकशी, गौ मांस तस्करी और पशु क्रूरता जैसे गंभीर मामलों में लिप्त रहे हैं और उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत चालानी रिपोर्ट तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। जिसमे आरोपी अमजद उर्फ लिली, साहिल उर्फ मोनू, इमरान उर्फ भोला, नसीम, सलमान, महबूब और अयूब उर्फ छोटन निवासी विभिन्न ग्राम क्षेत्रों थाना बहादराबाद, हरिद्वारसे गिरफ्तार किया गया है l पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गौ तस्करी और पशु क्रूरता पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button