उत्तराखण्ड

वरिष्ठ पत्रकार राकेश खंडूड़ी का इलाज के दौरान निधन

एम्स ऋषिकेश में चल रहा था इलाज

देहरादून। अमर उजाला के राज्य ब्यूरो प्रमुख राकेश खण्डूड़ी का इलाज के दौरान निधन हो गया। खण्डूड़ी अमर उजाला की देहरादून यूनिट में कार्यरत थे।

बीते कुछ समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा था। गत दिवस उनका ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद उनकी स्थिति बिगड़ती चली गयी।
बुधवार/गुरुवार की देर रात अंतिम सांस ली। वरिष्ठ पत्रकार खण्डूड़ी के निधन पर सीएम धामी, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी समेत विभिन्न पत्रकार, राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है ।

खण्डूड़ी ने हिमाचल प्रदेश में भी अमर उजाला में अपनी सेवाएं दी। बीते कई साल से वे देहरादून में पत्रकारिता कर रहे थे। वे मौसम की परवाह न करते हुए रोज डोईवाला से देहरादून काम करने आते थे। अक्सर फेसबुक पर वे माउथ आर्गन पर फिल्मी धुनें सुनाया करते थे। शालीन स्वभाव के राकेश खण्डूड़ी के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक व्याप्त है। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने खंडूड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button