उत्तराखण्डराजनीति

लामाचौड़ मण्डल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों और नेताओं का मिला आशीर्वाद

हल्द्वानीl लामाचौड़ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने श्री धीरज पाण्डेय जी की अध्यक्षता में वरिष्ठ भाजपा नेताओं/प्रदेश पदाधिकारियों से उनके आवास पर जाकर उनका आशिर्वाद लिया। सर्वप्रथम वरिष्ठ भाजपा नेता, सांसद, नैनीताल और उधमसिंह नगर तथा रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट जी से सर्किट हाउस में जाकर पदाधिकारियों ने आशीर्वाद लिया तत्पश्चात वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री और वर्तमान में 60 कालाढूंगी विधायक श्री बंशीधर भगत जी के आवास में जाकर उनका आशिर्वाद लिया इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता माननीय प्रदेश महामंत्री श्री राजेंद्र बिष्ट जी और पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्री गजराज बिष्ट जी से आशीर्वाद लिया। इस बीच उक्त वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण और मुंह मीठा कर आशीर्वाद के साथ भविष्य के लिए सभी पदाधिकारियों शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button